STORYMIRROR

Sudhir Srivastava

Abstract

4  

Sudhir Srivastava

Abstract

चौपाई -मदद

चौपाई -मदद

1 min
2

चौपाई छंद - मदद **************** आओ मिलकर कदम बढ़ाएँ। हम सब मिलकर मदद कराएँ।। देवदूत अब हम बन जाएँ।। प्रभु आदेश मान जुट जाएँ। नहीं मदद का करो दिखावा। जानबूझ मत करो छलावा।। अच्छा यही मौन ही रहिए। नहीं मदद का नाटक करिए।। ईश्वर मदद उसी की करता। जो उनकी लाठी से डरता।। भले आज वो कष्ट उठाता। कल में सुख भी वो ही पाता।। मदद सदा ही मन से करना। ईर्ष्या द्वेष दंभ से डरना।। समय काल की सब माया है। दुख-सुख जीवन की छाया है।। सुधीर श्रीवास्तव


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract