फायकू-सतगुरु देव
फायकू-सतगुरु देव
फायकू - सतगुरु देव ********* सतगुरु केवल शब्द नहीं जीवन आधार है तुम्हारे लिए। जिसने जानी सतगुरु माया उसकी बदली काया तुम्हारे लिए। सतगुरु केवल नाम नहीं श्रद्धा विश्वास भी तुम्हारे लिए। आज देखा कल देखोगे बदलाव की बयार तुम्हारे लिए। सतगुरु शिव-शंकर स्वरुप रहस्य तो नहीं तुम्हारे लिए। वो सदा साथ है विश्वास की बात तुम्हारे लिए। खोलें द्वार वो बैठा फिर कैसा संकोच तुम्हारे लिए। एक बार सौंप दिया अब मैं शरण तुम्हारे लिए। मैं अज्ञानी बालक तेरा नादान, नटखट, मूर्ख तुम्हारे लिए। सुधीर श्रीवास्तव
