STORYMIRROR

Sandeep Kumar

Fantasy Inspirational

3  

Sandeep Kumar

Fantasy Inspirational

ना घबराओ प्यारे

ना घबराओ प्यारे

1 min
193

इंतजार करो उस क्षण का

ना घबराओ प्यारे

एक दिन जीएंगे हम

एक दूजे के सहारे।।


क्या होगा थोड़ा समय लगेगा

संभल जाएंगे सारे द्वारे

जो बिखरे हैं हम आज तक

निकल आएंगे एक दिन व तारे।।


है अंधेरा तो क्या हुआ

जग-मंगाएंगे सितारे

हमारे भी दिन आएंगे

कुछ इंतजार करो प्यारे।।


मौन रहो और धीरज धरो

शक्ति को जगाओ न्यारे

एक दिन विजय तिलक लगेगा

ना घबराओ प्यारे।।

ना घबराओ प्यारे।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Fantasy