STORYMIRROR

Ramashankar Roy 'शंकर केहरी'

Abstract

4  

Ramashankar Roy 'शंकर केहरी'

Abstract

मुठी भर आकाश

मुठी भर आकाश

1 min
263

फेरीवाला है, फेरीवाला है

आज यहाँ है कल वहाँ है !

ऑक्सीजन ले लो

वैक्सीन ले लो

वेंटिलेटर ले लो

बीमार हो तो ले लो

बीमार होने वाले ले लो

पैदा होने वाले लो

पैदा करने वाले लो


फेरीवाला है, फेरीवाला है !

आज यहाँ है कल वहाँ है !


दूसरे ग्रह से आया हूँ

एक पर एक फ्री लाया हूँ !


रंगीन ऑक्सीजन

छोटा - बडा ऑक्सीजन

डिज़ाइनर वैक्सीन

डिज़ाइनर वेंटिलेटर

देसी-विदेशी लाया हूँ

हर उम्र के लिए लाया हूँ

हर जेंडर के लिए लाया हूँ


फेरीवाला है, फेरीवाला है !

आज यहाँ है कल वहाँ है !


सस्ता सुविस्ता टिकाऊ

हर माल जरूरी बिकाऊ

कीमत नहीं एक्सचेंज ऑफर है


सेकुलरिज्म और राष्ट्रद्रोह से

अपनों के सपनों के विद्रोह से

फटे पुराने जाती-धर्म के चादर से

टूटे फूटे नैतिकता-ईमान के बर्तन से

विकास के अवरोध विरोध से

नासमझी के खोटे सिक्के से


फेरीवाला है, फेरीवाला है !

आज यहाँ है कल वहाँ है !

उनको नहीं मिलेगा


जिनका जमीर जिंदा है

जिनका आश जिंदा है

जिनके आँखों में नमी है

जिनके पास मुठी भर आकाश है

जिनके दिल में मातृभूमि से प्यार हैं


फेरीवाला है, फेरीवाला है !

आज यहाँ है कल वहाँ है !

कट्टरपंथी को प्राथमिकता 

घुसपैठिए को बिशेष छूट

सपना देखने वाले को मुफ्त

सपना जीने वाले को मनाही !


फेरीवाला है, फेरीवाला है !

आज यहाँ है कल वहाँ है !

आप जल्दबाजी करें जब


अंतःकरण में अंधेरा हो

मन से ही मतभेद हो

आईने से अकेलापन दूर होता हो

साँसों की तस्वीर से दोस्ती हो


फेरीवाला है, फेरीवाला है !

आज यहाँ है कल वहाँ है !


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract