मतदान
मतदान
लोकतंत्र का ये पावन त्योहार
चलो मनाए वोट डाल कर
भारत का ये अनमोल उत्सव
नाचो गाओ ढोल बजा कर।
जागरूक बनो, मतदान करो
भारत के भाग्य विधाता बनो
एक एक वोट है बड़ा कीमती
वोट से समाजहित में योगदान करो।
बैलेट बुलेट से ज्यादा ताकतवर है
मत का अधिकार है सबसे मजबूत
आधार है ये हमारे लोकतंत्र का
मिसाल है ये हमारे देश की कामयाबी का।
वोट करो,अपनी देशभक्ति दिखाओ
देश को एक सक्षम नेता दिलाओ
अपना अपना मतदान करके
हक और अधिकार अपना जताओ।
जागरुक देश के वासी हैं हम
जिम्मेदारी और भागीदारी से अपनी
जन जन में ये अलख जगाए
विकास पथ पर देश को ले जाए।
विश्व में उज्ज्वल देश का नाम हो
अलग पहचान, गगनचुंबी उड़ान हो
हर चेहरे पर मुस्कान और खुशी हो
तिरंगे की आन बान शान निराली हो।
