STORYMIRROR

AKSHAT YAGNIC

Inspirational

3  

AKSHAT YAGNIC

Inspirational

मतदान का अधिकार

मतदान का अधिकार

1 min
266

मत देना है हमारा अधिकार

परंतु करिए पहले तनिक विचार

क्या ये है केवल एक अधिकार

या है ये उत्तरदायित्व अपार

राष्ट्र के हित में मत करना


दुविधा में तनिक भी न रहना

है ये अपने भारत की प्रतिष्ठा का विषय

मतदान करना रख के दृढ़ निश्चय

अपने देश के हित में जो काम करे

जो सदैव किसानों की पीड़ा हरे


जिसका उद्देश्य हो केवल देश का उद्धार

जो खोल दे विकास के द्वार

वो ही विराजे उस उच्च आसन पर

बन के रहे वो ही मुकुट मेरे देश के माथे पर

आओ हम निभाए अपना परम कर्तव्य

दें देश हित को नयी दिशा, ताकि मिले उसे गंतव्य 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational