STORYMIRROR

अच्युतं केशवं

Romance

4  

अच्युतं केशवं

Romance

मत किसी को भी बताना

मत किसी को भी बताना

1 min
359

किसी को भी मत बताना ,

राज की यह बात।

वाटिका में क्या खिला पाटल

हाय कैसी हो रहीं पागल

नित-नवेली रँग-बिरंगी

तितलियों की जात,

मत किसी को भी बताना

राज की यह बात ।

हाथ मँहदी पग महावर के

नदी पहुँची द्वार सागर के

अठखेलियाँ चलती रहीं

आज सारी रात

मत किसी को भी बताना

राज की यह बात ।

स्वप्न आया, थी सुबह सोती

सम्पुटित है सीप में मोती

प्रिय तभी से हो रही हूँ

मैं प्रफुल्लित गात,

मत किसी को भी बताना

राज की यह बात।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance