मोटापा क्यों कर बढ़ा
मोटापा क्यों कर बढ़ा
इतना बुरा हाल हुआ, शरीर बना खराब
मोटापा क्यों कर बढा, करो कोई उकाब
करो कोई उकाब, चला तुम से ना जाता
हुए रोग से ग्रस्त,खुशी से जीया न पाता
करो योग तुम रोज,बने तन बलिष्ठ जितना
खान पान हो ठीक, हाल बुरा हो न इतना।
