STORYMIRROR

Sunil Kumar

Inspirational

4  

Sunil Kumar

Inspirational

मंजिल पाएंगे हम

मंजिल पाएंगे हम

1 min
227

गीत खुशियों के मिलकर गाएंगे हम

मुश्किलों से कभी न घबराएंगे हम 

एक दिन मंजिल पाएंगे हम।


ठोकरों से कभी न घबराएंगे हम

जीवन पथ पर बढ़ते जाएंगे हम

एक दिन मंजिल पाएंगे हम।


मन में है जो कर दिखाएंगे हम

कदम पीछे कभी न बढ़ाएंगे हम

एक दिन मंजिल पाएंगे हम।


चलेंगे सदा वक्त के साथ हम

पांव पीछे कभी न बढ़ाएंगे हम 

एक दिन मंजिल पाएंगे हम।


शिकवे-गिले सभी भुलाएंगे हम

दिल से दिल मिलाएंगे हम

एक दिन मंजिल पाएंगे हम।


दिल किसी का कभी न दुखाएंगे हम 

गिरतों को सदा उठाएंगे हम

एक दिन मंजिल पाएंगे हम। 



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational