STORYMIRROR

Praveen Kumar Saini "Shiv"

Inspirational

4  

Praveen Kumar Saini "Shiv"

Inspirational

मित्रता दिवस

मित्रता दिवस

1 min
216

जीवन को आनंद से भर दे

दोस्त वह जो जीवन को सुखमय कर दे

रोती आंखों में खुशी के चमक ला दे

उदासी को हंसी खिलखिलाहट से भर दे

दोस्त वह जो बेशक खुशी में साथ ना दे

मुसीबत में खामोशी से साथ निभा दे

अपनों से प्यारा और प्यार को ही रिश्ता बना दे

दोस्त वह जो अमीरी गरीबी का फर्क भुला दे

भीड़ में घीरा हो फिर भी आप पर नजरों को टिका दे

बिना कहे जो दोस्तों को दोस्ती सीखा दे

दोस्त वह जो हनुमान की तरह सीने को फाड़े बिना आईना दिखा दे

गलती पर डांट कर सही राह पर जो ला दे

सब स्वार्थ को रख दे परे वह तो बस दोस्ती निभा दे

पिता सा दोस्त नहीं कोई जो हर ख्वाहिश और चाहत दिला दे

माता सा दोस्त ना कोई जो सिने से लगा कर हर दुख भुला दे

गुरु सा ना दोस्त कोई जो अपने ज्ञान से हमें जीवन की कामयाबी से मिला दे

पत्नी सा ना दोस्त कोई जो अपनों को त्याग कर आती घर हमारे और पूरा जीवन उस घर में लगा दे

भगवान की भक्ति सा ना दोस्त कोई जो सद राह पर चला कर मुक्ति दिला दे।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational