STORYMIRROR

Jyoti Deshmukh

Abstract

4  

Jyoti Deshmukh

Abstract

मित्र

मित्र

2 mins
337

हर बात दोस्तों की याद दिलाए और हंसते - हसते

सभी की आंखें नम हो जाए एसा प्यार है दोस्ती 

डगमगाते कदमों को जो संभाले वो हाथ है दोस्ती 

मुश्किल समय में जो साथ दे एसा याराना है दोस्ती 


जो राह दिखाए सच्चाई की हर बुराई से जो बचाए एसा फर्ज है दोस्ती 

अपने यार से बात कर जो दिल को हल्का कर ले एसा दिल का सुकून है दोस्ती 

फूलों की खुशबू जो महका दे हमारा जीवन एसा गुलदस्ता है दोस्ती 

हर आस को दे मोती एसा सीप है दोस्ती 


जो भर दे जीवन में खुशियां, हाथ पकड़ हमें थामे एसा सच्चा साथ है दोस्ती 

जो बारिश में भी आसुओं को पहचान ले मुश्किल

भरे जीवन में खास बनाता है एसी हिम्मत है दोस्ती 

दिल के हर दर्द पर हो मरहम वो कराह है दोस्ती 


जो बुरे समय में काम आए देकर किनारा जीवन की नैया

को डूबने से बचाए एसी पतवार है दोस्ती 

जो सत्य का मार्ग दिखाए अंधियारे पथ पर जीवन को रोशन करे एसा आशा का दीप है दोस्ती 


जो निराशा को दूर कर हमें प्रोत्साहित कर जो जीवन में

नई उमंग का संचार करे एसी उम्मीद की किरण है दोस्ती 

भटकाव के हर मोड़ पर मिले वो पनाह है दोस्ती 

हर नाकामी को जो हरा दे वो जीत है दोस्ती 

हर ज़माने में रहे जो जिंदा वो रीत है दोस्ती 


मित्र वहीं सच्चा जो कभी ना घबराए मजबूत इरादों से

हरदम वो मित्रता का मान बढ़ाए एसा कर्तव्य है दोस्ती 

ए दोस्त दुआ ये निकले दिल से तू अंजान रहे हर गम से

जिंदगी के हर मोड़ पर एसी महफिल मिले जहां चारो

ओर खुशियों का चमन खिले, गम का ना कहीं साया हो 

हर ख्वाहिश तेरी पूरी हो एसा प्यार भरा ज़ज्बात एक मीठा अह्सास है दोस्ती।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract