STORYMIRROR

Garima Mishra

Abstract Inspirational

4  

Garima Mishra

Abstract Inspirational

मिथिला की धिया "सीया"

मिथिला की धिया "सीया"

1 min
252

जनक सूता, अर्धांगिनी मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की

जगत माता सीया, धिया है पावन मिथिला धाम की


सहनसील, पतिव्रता, आदर्शों पे चली, भूसूता नाम की

जगत माता सीया, धिया है पावन मिथिला धाम की


राजदुलारी, देकर अग्निपरीक्षा भारी, एक आदर्श पत्नी की पहचान दी

जगत माता सीया, धिया है पावन मिथिला धाम की


सीता सुकुमारी, माता बनी लव-कुश प्रिय सूत नाम की

जगत माता सीया, धिया है पावन मिथिला धाम की


गुण भरमारा, लक्ष्मी अवतारा, सबब श्री राम के सम्मान की

जगत माता सीया, धिया है पावन मिथिला धाम की।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract