STORYMIRROR

महिसासुरों का नाश कर सके

महिसासुरों का नाश कर सके

1 min
14.2K


हमारी नन्ही कलियाँ 

आज के ज़माने मे 

कितनी सुरक्षित 

ये तो सभी जानते हैं

आये दिन हम पढ़ते 

और सुनते रहते

हर बार जब मैं एक नन्ही 

बच्ची को देखती हूँ 

तो दिल डरता है की 

कहीं उसके साथ कुछ 

गलत न हो जाये

हर किसी के 

मन मे इतना डर 

इतना ख़ौफ़ भर गया है इस बात का

पर क्या हम अपनी

बेटियों को इतना 

मजबूत ,इतने इरादे 

के पक्के नहीं बना सकते 

की वो भी माँ दुर्गा 

की तरह इन महिसासुरों 

का नाश कर सके।  


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational