STORYMIRROR

MALA SINGH

Inspirational Others

4  

MALA SINGH

Inspirational Others

महिला सशक्तिकरण

महिला सशक्तिकरण

1 min
301

मेरे देश की बहन बेटियों, 

सबको आगे आना है, 

अपने हुनर को आगे लाकर- 

देश महान बनाना है। 

आजादी की लड़ाई में, 

जिसने अपनी जान गवाई, 

याद करो उस रानी को - 

बन जाओ लक्ष्मी बाई। 

हर नारी में जज्बा बहुत है, 

अब इसको पहचाना है , 

अपने हुनर को आगे लाकर-

देश महान बनाना है। मेरे.. 

मंदिर में जो देवी पुजती, 

वो भी नारी शक्ति है, 

विद्या देती, धन देती है , 

देती बल और बुद्धि है, 

उस शक्ति से प्रेरित होकर

 खुद को आज जगाना है 

अपने हुनर को आगे लाकर

देश महान बनाना है। मेरे.. 

वर्तमान में जो भी नारी, 

ऊंचाई को छू रही, 

हर दिन वो तो अच्छा सोचे, 

आगे आगे बढ़ रही, 

उस नारी की कामयाबी का, 

सबको गुणगान करना है, 

अपने हुनर को आगे लाकर 

देश महान बनाना है। मेरे .. 

नारी पर बढ़ते अपराध, 

बड़े शर्म की बात है, 

नारी तो होती निर्माता, 

समझने की ये बात है, 

दूषित मानसिकता वालों को

आज यही समझाना है, 

अपने हुनर को आगे लाकर, 

देश महान बनाना है। 

मेरे देश की बहन बेटियों,

सबको आगे आना है , 

अपने हुनर को आगे लाकर- 

देश महान बनाना है। 

  



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational