STORYMIRROR

वैष्णव चेतन "चिंगारी"

Inspirational

4  

वैष्णव चेतन "चिंगारी"

Inspirational

विश्व पर्यावरण दिवस ( 29 )

विश्व पर्यावरण दिवस ( 29 )

1 min
195

एक दिन मना कर नहीं बैठना है 

विश्व पर्यावरण दिवस, 

सबको करना है मिलकर 

एक ही जतन, 

हो धरती माता फिर से हरी भरी, 

मिलकर सबको करना है 

इस पर मंथन, 

नहीं रहेंगे यदि यह जंगल 

तो मिट जाएगा यह मानव मंगल, 

यूं ही मानव 

दानव बनकर काटता रहेगा जंगल, 

तो निश्चित ही एक दिन 

मानव रहित हो जाएगी धरती, 

जल का संकट भी बढ़ जाएगा 

थम जाएंगे बादल और 

हवाएं हो जाएंगी जहरीली, 

तुम तो कर लोगे अपना

जीवन यापन जैसे तैसे, 

आने वाली पीढ़ियों को 

हम संकट में छोड़ जाएंगे, 

आओ हम सब मिलकर 

यह प्रण करें, 

हम सब मिलकर 

एक-एक पेड़ लगाएं, 

इस तरह हम सब

धरती मां का ऋण उतारे !!     

  


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational