STORYMIRROR

Amit Sahu

Inspirational

4  

Amit Sahu

Inspirational

आल्हा छंद~अक्षर-अक्षर भाषा बनते

आल्हा छंद~अक्षर-अक्षर भाषा बनते

1 min
221


अक्षर अक्षर भाषा बनते, भाषा प्रगटे भाव विचार।

अपनी भाषा अपनी बोली, निज भाषा बिन सब बेकार।-1

पढ़ें लिखे बोलें निज भाषा, होती इसमें गुण रसखान।

हिन्दी को निज भाषा मानें, यही हमारी है पहचान।~2

करे प्रगति दुनिया की भाषा। आपस में क्यों करें विरोध।

हिन्दी भाषा शिखर सजेगी, रखें यही बस अंतरबोध।~3

जन्मभूमि जननी की भाषा, जनगण मन का है अभिमान।

रोना हँसना गाना सीखा, निज भाषा से पाया ज्ञान।~4

लोककला अरु संस्कृति सबकी, निज भाषा बनती आधार।

जितना ज्यादा आदर सेवा, मान बढ़ेगा 'अमित' अपार।~5

सीखें लिखें पढ़े निज भाषा, गीत गजल सब छंद विधान।

रचना रचें नियम के संगत, तब होगा जग में गुणगान।~6

करें साधना अक्षर के नित, अक्षर होतें ब्रह्म समान।

सोच समझ कर करें सृजन जब, बनता रचनाकार सुजान।।~7


जाति धर्म सह क्षेत्रवाद से, खंड-खंड बस हिन्दुस्तान।

एक राष्ट्र में हिन्दी भाषा, प्यारा भारत बने महान।~8

अक्षय अक्षत अक्षर सक्षम, अक्षर की हो जयजयकार।

देख परख कर चले लेखनी, अक्षर है तेजस तलवार।~9

अक्षर पूजा मंत्र आरती, अक्षर शारद 'अमित' प्रसाद।

गुंजित तन-मन अपनेपन से, मौन हृदय का यह अनुवाद।~10



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational