STORYMIRROR

AJAY KUMAR

Inspirational

4  

AJAY KUMAR

Inspirational

दीपोत्सव

दीपोत्सव

1 min
307

हर दिन याद तुझे मैं करता हूं

हर रात दीप जलाता हूं 

गर याद तुझे मैं कभी आऊं प्रिये 

तू भी एक दीप जलाया कर......2


जिस रात जलायेगी दीप 

वो रात मेरी दीवाली होगी

जिस दिन सज धज कर करेगी याद मुझे 

उस दिन हमारी होली होगी

कुछ कर सके तो कर ऐसे ना भरमाया कर

12 महीनों बाद आए दीवाली

 तू भी एक दीप जलाया कर....... 2 


जला दे मोहब्बत का दीप

मिटा दे गम का अँधियारा 

रौशन हो जाए दिल का हर गली चौबारा 

इतना दीप जलाया कर

गर याद तुझे मैं आऊँ प्रिये 

तू भी एक दीप जलाया कर...... 2


सुबह जब हो तो धूप खिले 

रात जब हो तो चाँद जले 

रहे उजाला हर पल धारा पर

इसके बावजूद भी ना शरमाया कर

 तू भी एक दीप जलाया कर....... 2

        _अजय रायबरेलवी 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational