STORYMIRROR

AJAY KUMAR

Romance Inspirational

4  

AJAY KUMAR

Romance Inspirational

मुरझाई हुई कलियाँ खिल जाती हैं

मुरझाई हुई कलियाँ खिल जाती हैं

1 min
214

धड़कनें जब दो दिलों की मिल जाती हैं 

तो मुरझाई हुई कलियाँ भी खिल जाती हैं 


 वह उसके उतना ही करीब होता है

 जिसका जितना अच्छा नसीब होता है

 बेहुनर में भी हुनर आ जाती है

 जब ये महफिल जवां हो जाती है

 दिल को दिल के मिलने से कोई रोक नहीं पाता है 

जब आंखों से आंखें मिल जाती हैं 


धड़कने जब दो दिलों की मिल जाती है

तो मुरझाई हुई कलियाँ भी खिल जाती हैं 


दिल को धड़कनें का सुरूर हो जाता है

व्यक्ति को खुद पर गुरूर हो जाता है 

फिर चाहे कोई कितना रोके खुद को 

मगर दिल से मिलने के लिए दिल मजबूर हो जाता है

चैन मिलता है खुशियों का आंसू जब आँखों में हिल जाता है 


 धड़कने जब दो दिलों की मिल जाती हैं 

तो मुरझाई हुई कलियां भी खिल जाती हैं



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance