STORYMIRROR

Kusum Joshi

Inspirational

4  

Kusum Joshi

Inspirational

मेरी प्रेरणा बन जाना तुम

मेरी प्रेरणा बन जाना तुम

1 min
368

सहारा ना देना मुझे तुम जब भी,

मैं टूट जाऊं जीवन में,

मेरी प्रेरणा बन जाना कि मैं,

ख़ुद उठ जाऊं जीवन में,


ना पोंछना आंसू मेरे जब,

निराशा में मैं रोती रहूँ,

मज़बूती इतनी देना कि,

आंसू निकलें ही ना मैं हंसती रहूँ,


जब हारूं कभी भी जीवन की जंग,

तब सांत्वना ना देना मुझे,

झकझोर दे जो मन मेरा,

कुछ ऐसे ही अलफ़ाज़ कहना मुझे,


कर्तव्य पथ पर चल सकूँ सदा,

भय लोभ मोह ना छू भी सके,

तेरा प्यार हो बस ताकत मेरी,

कमज़ोरी कोई ना बन सके,


सहारा ना देना मुझे जब भी,

मैं गिर जाऊं इस जीवन में,

मेरी ताक़त तब बन जाना तुम,

कि ख़ुद उठ जाऊं जीवन में।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational