मेरी मां मेरा अभिमान
मेरी मां मेरा अभिमान
खुशियों के खातिर हमारे
खुशियां अपनी देती त्याग
मेरी मां मेरा अभिमान।
मुझ पर करती जां निसार
रक्षा करती बनकर ढाल
मेरी मां मेरा अभिमान।
खुद से ज्यादा रखती ध्यान
सुख-दु:ख में आती वो काम
मेरी मां मेरा अभिमान।
मेरे घर-आंगन की वो शान
सबसे अलग उनकी पहचान
मेरी मां मेरा अभिमान।
रौशन जिनसे मेरा घर-द्वार
ईश्वर का हैं अनुपम वरदान
मेरी मां मेरा अभिमान।
