STORYMIRROR

Dr Lakshman Jha "Parimal"Author of the Year 2021

Inspirational

4  

Dr Lakshman Jha "Parimal"Author of the Year 2021

Inspirational

मेरी लालसा

मेरी लालसा

1 min
241


शब्दों को क्यारियों

से चुन चुन कर

कविता की

माला हम बनाएंगे

सहज रंग -बिरंगे फूलों

की खुशबू से सारा

आँगन गमकायेंगे


सुंदर सहज मनभावन

कविता लोगों को

अच्छी लगती हैं

परिष्कृत फूलों की

पंखुड़ियाँ सिर मुकुट

में शोभा देती हैं  

रस शृंगार अलि के

गुंजन से मेरी कविता

सारी सज जाएगी

वीरान पड़े इस धरती

पर नई कलियाँ

रोज खिल जाएगी

जब सुंदर सहज मनोहर

कविता के उपवन

को स्वीकारेंगे

तब हम क्यों मृगतृष्णा

में इधर उधर

अपना समय गमाएंगे !!



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational