मेरी गुड़िया मेरी सोल्जर
मेरी गुड़िया मेरी सोल्जर
आपके जुनून पर एक सेल्यूट तो बनती है।
इतनी तन्मयता,आशा, लगन और जुनून।
भरेंगी खुशियां खिलेंगे मिहनत के प्रसून ।।
हर मुश्किल अब तो आसान हो जाएगा।
अंधेरा रोशनी बनके रास्ता दिखाएगा।।
अब ना कोई मायूसी,पास फटक पाएगा।।
आपके जुनून पर मेरी सेल्यूट तो बनती है।
मुश्किलों ने भूल की! ठनी है अब आपसे।
अब उन मुश्किलों की, नानी याद आएगी
मुश्किल ही तो, मुश्किल में पड़ जाएगा।
जाने क्यों पास आया, वह पछताएगा।।
हौसला उस मुश्किल की,पस्त हो जाएगी।
आपके जुनून पर एक सैल्यूट तो बनती है।
गंभीरता की ताकत, बुलंदी और मुस्कान।
कर गुजरने का जज्बा ,है आपका गुमान।।
सफलता की आशा , खुशियों की तूफान।
रात-दिन एक करके, रचते नव आयाम।।
न फटकेगा निराशा, ना होगी कभी शाम।
आपके जुनून पर,एक सैल्यूट तो बनती है।
देर रात तक पढ़ना ,और जल्दी जागना।
फिर भोर अंधेरे में सरपट तेज दौड़ना।।
व्यायाम - खुशी के बूंदों से चेहरे चमकाना।
अनुभव हो न थकान ,बस ऐसे मुस्कुराना।
मेरी कोमल बिटिया कैसे इतनी बोल्ड हुई।
चांदी समझा अब आप सुपर गोल्ड हुईं।
आपके जुनून को एक सेल्यूट तो बनती है।
सचमुच की बड़ी हुई मुझको भी समझाएं।
सारी सफलता की हर,राज मुझको बताए।
देख आपको, मुझे मेरे दिन याद आ गए।
मुश्किलें हैं सहयोगी,समझे सितमगर नहीं।
आपकी जुनून को सैल्यूट तो बनती है।
वह बहुत कुछ सीखें, आपको दे जाएगा।।
बढ़ना - सफल होना, यही सीखलाएगा।
चुनौतियों की पंख से हौसले की उड़ान ।।
सब तेरे कदमों में ,जो चाहे हों अरमान ।
आपके जुनून को एक सेल्यूट तो बनती है।
मेहनत तेरी, फूलों से मंजिल सजाएगी ही।
तुम हो जिंदादिल, कभी मायूस मत होना।
गमों के बोझ को कभी , पल भी ना ढोना।
जिंदादिली बनाना, अब अपनी पहचान।
मुश्कलें होगीं बस ! दो दिन की मेहमान।
आपके जुनून को एक सेल्यूट तो बनती है।
