STORYMIRROR

Kawaljeet GILL

Romance

4  

Kawaljeet GILL

Romance

मेरे चाँद का ख्याल रखना ..

मेरे चाँद का ख्याल रखना ..

1 min
9

ऐ चाँद अपनी थोड़ी सी रोशनी हमपे बिखेर दे,

ऐ हवा जरा धीरे धीरे से चल कोई तूफान ना आ जाये,

हमको अपने चाँद के आने का इन्तेजार है,

कोई तूफान जो आ गया तो फिर ना आने का बहाना बना लेगा,


बहाने बनाना तो अब आदत सी हो गयी है उसकी,

सर्दियो का है मौसम दिन भी है छोटे छोटे से,

सूरज का ठिकाना नही देर से वो भी अपनी शक्ल दिखाता है,

ठंडी ठंडी जो हवाएं तेज़ चलेगी तो मौसम बेहाल होगा,


दूर से है उसको आना रास्ते मे ना कहीं अटक जाए,

उसको जो देर हो गयी मन मेरा बेहाल हो जाएगा,

इस मौसम में मेरे सनम का बुरा हाल होगा,

कहीं जो होगी बारिश आ गया सर्द तूफान तो वो बीमार होगा,


ऐ चाँद जरा मेरे चाँद का ख्याल रखना,

उस पर भी अपनी रोशनी की किरणें बिखेर देना,

भटक ना जाये कहीं रास्ता उसको मंजिल दिखा देना,

मेरे चाँद से मेरे मिलन की घड़ियां खत्म कर देना,

हो जाये मेरा उसका मिलन ये कर्म कर देना ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance