मेरा देश मेरा अभिमान
मेरा देश मेरा अभिमान
तिरंगा झूम -झूम लहराये जा
भारत मां के आजादी के
गीत पावन गाये जा......गाये जा...
तिरंगा झूम-झूम लहराये जा...
आन-मान औ शान बढ़ाये
रंग दे बसंती मेरा चोला....
शूरवीरों तुम रंगवायें जा....
तिरंगा झूम-झूम लहरायें जा....
याद कुर्बानियां जो लहू बहायें
भगत ,आज़ाद, नेता जी से हारे
हुंकार हवा संग फिर दोहरायें जा.....
तिरंगा झूम-झूम लहराये जा....
दुश्मनों के हम होश उड़ायें
हमारा देश हमारा अभिमान
देश के लिए जान हमेशा लुटाये जा....
तिरंगा झूम-झूम लहराये जा.....
भिन्न हैं बोली अपनी भिन्न भाषाएँ
जाति-धर्म है सब मिलकर कहते
देश-प्रेम से अपना प्रेम निभाये जा.....
तिरंगा झूम-झूम लहरायें जा...
भारत मां के आजादी के
गीत पावन गायें जा...सुनाये जा.....!!
!!वन्देमातरम!!
