STORYMIRROR

Nandita Tanuja

Romance

3  

Nandita Tanuja

Romance

बताएंगे हम...............!!

बताएंगे हम...............!!

1 min
13

मिलो तुम कभी तो बताएंगे हम

तुम्हें हाल अपना सुनाएंगे हम


ज़मी से फ़लक तक हमारी नज़र

ज़रा बैठिए तो दिखाएंगे हम...


हवाओं में झुरमुट सी उठती कसक

तुझे पास अपने बुलायेंगे हम....


ज़माने से हटकर ज़रा सोचिए

वफ़ा  ज़िंदगी का निभाएंगे हम......


मुझे बेक़रारी बड़ी आजकल

किसी दिन तुम्हें भी सताएंगे हम.....


अचानक किसी ने पुकारा हमें

कि आ जाओ नज़रें बिछाएंगे हम


 मिरे ज़िंदगी के हुए हमनवां

कहे नंदिता मुस्कुरायेंगे हम....!!


#मेरी रुह@


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance