STORYMIRROR

Nandita Tanuja

Inspirational

4  

Nandita Tanuja

Inspirational

शेरवीर जवानों की टोली.......!!

शेरवीर जवानों की टोली.......!!

1 min
270

वीर शहीदों की याद में पुष्पांजलि बरसाते हैं...

अश्रुओं का मौन लिए हम अपना शीश झुकाते हैं....

भारत-पाक युद्ध की बनी निशानी है

सन 1999 की घटना लहूलुहानी है

26 जुलाई, दुश्मनों को मार भगाया

भारत के शहीदों ने दी बलिदानी है......

झंडा ऊंचा रहे हमारा विश्व विजयी तिरंगा प्यारा....

वीर सैनिकों की बुलंद आवाज़ की गूंज ने..

सारे देश को फिर से गौरवांवित कराया है...

एहसासों के बादल उमड़े कहे कहानी है

देश की आन-बान-शान दिली ज़ुबानी है

भारत माता के वीर सपूतों की रणभूमि में

वीरों की गाथाओं में देशभक्ति निभानी है....

भिन्न-भिन्न भाषाओं की यहाँ बोली है

भिन्न-भिन्न रंगों से बनती यहाँ रंगोली है

ए- दुश्मनों किसी रोज भी ना भूलना

भारत देश के सरहदों पर दहाड़ती...

शेरवीर जवानों की टोली है...!!



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational