मेरा भारत महान..!
मेरा भारत महान..!
भारत, मेरे सपनों का देश,
यहाँ बसती है सादगी विशेष,
संस्कृति, प्रेम और अमिट बलिदान,
हर दिल में गूँजे यहां हिंदुस्तान।
हिमालय की ऊँचाई, सागर की गहराई,
हर कोना यहाँ सुंदरता से भराई,
गंगा, यमुना की है निर्मल धार,
धरती माँ का ये अनुपम उपहार।
रंग-बिरंगी यहां सभ्यताओं का मेल,
भाषाओं, धर्मों का अनोखा है खेल,
त्योहारों की खुशबू हर ओर महकती,
संवेदनाओं से भरी है यहां की धरती।
वीरों की भूमि, महापुरुषों की शान,
हर कोई गाता उनका ही गान,
भगत, सावरकर, गांधी का ये घर,
यहां की मिट्टी है सदा अमर।
मेरे भारत हमें है तुझ पर गर्व
तिरंगे तले ही हमें मिलता स्वर्ग,
सच्चाई के पथ पर बुलंदी तक जाएँ,
जय हिंद का नारा हम सब लगाएँ।