STORYMIRROR

संजय असवाल "नूतन"

Inspirational Others Children

4  

संजय असवाल "नूतन"

Inspirational Others Children

अनुशासन का महत्व (बाल कविता)

अनुशासन का महत्व (बाल कविता)

1 min
521

सपनों का आकाश छूएगा

गुरुओं का जो मान करेगा,

जीवन सुंदर होगा उसका 

अनुशासन का जो पाठ पढ़ेगा।


सुबह उठो तुम समय से प्यारे,

सूरज संग चलो उजियारे,

काम करो और ध्यान धरो

सबका तुम सम्मान करो।


करो जो वादा सदा निभाना

सत्य पथ पर तुम बढ़ते जाना,

सपने सच उसी के होंगे 

हौसलों के पर जो रखते होंगे।


समय की कद्र जो हमें सिखाता

हर पल वो अनमोल बनाता,

जो सीखे ये अनुशासन गुण

जीवन में पाएगा वो ही पूर्ण।


आओ बच्चों तुम इसे अपनाओ

अनुशासन की राह पर चलते जाओ,

जीवन में सफल तुम हो जाओगे

खुशियों का नया संसार पाओगे।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational