STORYMIRROR

Vinita Singh Chauhan

Inspirational

4  

Vinita Singh Chauhan

Inspirational

मेरा भारत महान....

मेरा भारत महान....

1 min
321


तिरंगा भारत देश की शान, 

सदा करें इसका सम्मान, 

बहुरंगी है भाषा और धर्म,

भारत की ऊंची आन बान। 

अनेकता में एकता का परिचय,

देता है मेरा भारत महान। 


कर दे अपना जीवन बलिदान, 

है हम भारत मां की संतान, 

भारत की धरती पर ही जन्में,

राम, बुध और कृष्ण भगवान। 

अनेकता में एकता का परिचय,

देता है मेरा भारत महान। 


जांबाजों ने थामी सुरक्षा की कमान, 

तत्पर देश के खातिर देने को जान,

तिरंगा बन गया कफन जिनका,

है वह मेरे देश के शहीद महान।

अनेकता में एकता का परिचय,

देता है मेरा भारत महान। 


सबसे बड़ा यहां का संविधान,

जिसकी ऊंची आन और शान

देता विश्व में भारत को ऊॅ॑चा स्थान।

अनेकता में एकता का परिचय,

देता है यहां का संविधान।

अनेकता में एकता का परिचय,

देता है मेरा भारत महान। 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational