STORYMIRROR

मेहरबान हो माली

मेहरबान हो माली

1 min
2.6K


प्यारे बच्चों,

तुम्हें मुबारक हो रंगीन दीवाली,

नये साल में नई उमंगे खिले


फल हर डाली बागों में हो

नई बहारें, पवन चले मतवाली।


स्वप्न भी साकार हो आए

खेती हरियाली।


नए तराने नई सुर हो,

नई रागिनी गायें,


प्यार सलोना,प्यार बाँटना

अपना लक्ष्य बनाये


दर्पण हो मन अपना हरदम,

चारों ओर खुशहाली,


साहिल की आशीष यही है

मेहरबान हो माली।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama