STORYMIRROR

Laxmi Sharma

Romance

3  

Laxmi Sharma

Romance

मधुमास

मधुमास

1 min
369

याद तुम्हारी लेकर आया फिर देखो मधुमास है।

बरसों बाद ये नैना बरसे, फिर से तुम्हारी आस में।।


मध्यम मध्यम पवन चले, पैग़ाम तुम्हारा लाई है।

कोयल की इस कूक ने फिर से, दिल में हूक उठाई है।

बैरी भंवरा भी देखो मंडराता कली पास है।


याद तुम्हारी लेकर आया फिर देखो मधुमास है।


खोई खोई रहती हूं मैं हर पल तेरी यादों में

तुम है तुम रहते हो दिन में और तुम ही तुम रातों में

पर तुम भूल गए हो ऐसे, क्या कोई तुम्हारे पास है।


याद तुम्हारी लेकर आया, फिर देखो मधुमास है

चंदा को ज्यू तके चकोरी चातक को स्वाति की प्यास है।

बागों में छा गई बहारें फूले कुसुम पलास है।

झर झर बरसे नैना मोरे जियरा बड़ा उदास है

 

याद तुम्हारी लेकर आया फिर देखो मधुमास है


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance