STORYMIRROR

Amit Singhal "Aseemit"

Abstract Classics Inspirational

4  

Amit Singhal "Aseemit"

Abstract Classics Inspirational

मैया नौ दुर्गा

मैया नौ दुर्गा

1 min
251

मैं मैया नौ दुर्गा की महिमा हूं गाता।

नौ दिन में मैया के नौ रूप सजाता।


नौ दुर्गा की कथा सबको हूं सुनाता।

नौ तरह के भोग उनको मैं हूं लगाता।


पहला रूप मां शैलपुत्री का पूजा जाता।

इनको गाय के घी का भोग है लगाया जाता।


दूसरा रूप मां ब्रह्मचारिणी का पूजा जाता।

इनको शक्कर का भोग लगाया है जाता।


तीसरा रूप मां चंद्रघंटा का है पूजा जाता।

इनको दूध या खीर का भोग लगाया है जाता।


चौथा रूप मां कूष्मांडा का है पूजा जाता।

इनको मालपुए का भोग लगाया है जाता।


पांचवा रूप मां स्कंदमाता का पूजा जाता।

इनको केले का भोग लगाया है जाता।


छठा रूप मां कात्यायनी का पूजा जाता।

इनको शहद का भोग लगाया है जाता।


सांतवा रूप मां कालरात्रि का पूजा जाता।

इनको गुड़ का भोग लगाया है जाता।


आंठवा रूप मां महागौरी का पूजा जाता।

इनको नारियल का भोग लगाया है जाता।


नौंवा रूप मां सिद्धिदात्री का पूजा जाता।

इनको तिल का भोग लगाया है जाता।


मैं मैया नौ दुर्गा की महिमा हूं गाता।

नौ दिन में मैया के नौ रूप सजाता।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract