STORYMIRROR

Sonam Kewat

Inspirational

4  

Sonam Kewat

Inspirational

मैं कमजोर नहीं हूं

मैं कमजोर नहीं हूं

1 min
258


मेरा कल पता नहीं कैसा होगा 

जो देखा है शायद वैसा होगा 

कोशिश तो मैं हजार करूंगी 

समझो मेरे सपनों जैसा होगा


सब कुछ अभी सहती रहूंगी 

मैं किसी से कुछ नहीं कहूंगी 

वक्त का हिसाब होगा तो 

मैं भी अपना हिसाब करूंगी 


मेरी चुप्पी मेरी कमजोरी नहीं 

सपने देखने में कोई चोरी नहीं 

लोगों को कहने से डर जाऊं 

अरे ऐसी भी मैं कोई छोरी नहीं 


बड़े से बड़ा सपना देखा है मैंने 

यूं गिरकर उठना सीखा है मैंने 

तुम मुझे आजमा कर देख लो 

किस्मत को खुद ही लिखा है मैंने


तुम मुझे कमजोर समझते रहो

मैं गलत साबित करके दिखाऊंगी

मैं भी किसी से कम नहीं 

नामुमकिन भी करके दिखाऊंगी।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational