STORYMIRROR

मैं अकेला चलता हूँ

मैं अकेला चलता हूँ

1 min
991


मैं अकेला चलता हूँ

चाहे कोई साथ चले

या न चले।


मैं अकेला ही खुश हूँ

कोई साथ हो

या न हो।


पर मेरी छाया

हमेशा मेरे साथ

होती है !


जो हमेशा मेरे

पीछे-पीछे

अक्सर मेरा

पीछा करती है।


घर हो या बाज़ार

हमेशा मेरे साथ ही

रहती है।


मेरी छाया से ही

मुझे हौसला

मिलता है !


क्योंकि

नाते रिश्तेदार तो

समय के साथ ही चलते हैं।


पर धूप हो या छाँव

छाया हमेशा

साथ रहती है।


और मुझे

अकेलेपन का अहसास

नहीं होने देती।


इसलिए मैं

अकेला ही चलता हूँ !!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational