आया वसंत आया वसंत :)
आया वसंत आया वसंत :)
1 min
471
पीले फूलों पर तितलियाँ
आई हैं,
वसंत आगमन की महक लाई है
मौसम हुआ सुहाना
पुष्पों की महक फैली है चारों
ओर
मन को भा गया
वसंत का आना
सरसों के खेत लहलहा रहे हैं
बसंत के आगमन की खबर
पंहुचा रहे हैं
आमों की डाली में बौरें की
खुशबू महक रही है
सुंदर लगता है घर आँगन
सूखे पत्तो का
पल में पतझड़ का हुआ अंत
आया वसंत आया वसंत !
