STORYMIRROR

Varsha abhishek Jain

Inspirational

4  

Varsha abhishek Jain

Inspirational

मैं ऐसी ही हूं

मैं ऐसी ही हूं

1 min
143

काली हूं, बदसूरत हूं

मोटी हूं, नाटी हूं

तेरे नजरिए से

मैं ऐसी वैसी हूं।


सांवली हूं ,सलोनी हूं

क्यूट सी टेडी हूं

अपने नजरिए से

मैं मां की रानी बेटी हूं।


तेरे नजरिए से मैं कामचोर हूं

अपने नजरिए से मैं थामे परिवार की डोर हूं।


मुंह फट हूं,बातूनी हूं

लापरवाह,बेपरवाह हूं।

तेरे नज़रिए से मैं कोरी अफवाह हूं


चमत्कार हूं चिंगारी हूं

अपने आप में मैं सम्पूर्ण नारी हूं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational