STORYMIRROR

Neerja Sharma

Inspirational

3  

Neerja Sharma

Inspirational

मातृभाषा हिन्दी

मातृभाषा हिन्दी

1 min
253

मातृभाषा हिन्दी 

माँ सी मुझे प्यारी है 

बच्चों की दुलारी है।


बच्चे खुश हो जाते हैं 

जब हिन्दी में बतियाते हैं

सब पर रौब जमाते है।


मज़ा ज्यादा तब आता है 

जब मुहावरों में अटक जाते हैं 

समझने पर मुस्कुराते हैं।


लोकोक्तियों की शान निराली 

अर्थ छलकता अलग ही प्याली 

बच्चों को हैं बहुत ही भाती।


अब तो उनमें होड़ लगी है 

कौन मुहावरे ज्यादा कहेगा

बात -बात में ज्ञान बढ़ेगा।


हिन्दी है सबसे अनोखी भाषा 

देती सबको अनेकों शाखा 

सबका मान भी बढ़ जाता।


उच्चारण से ही लिखा जाता 

सबसे सटीक है यह भाषा 

हमारे राष्ट्र की शान यह भाषा।


हिन्द की शान 

हिन्दी भाषा है महान 

इसी से है मेरा भारत महान।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational