मानसिक शांति
मानसिक शांति
हर कोई चाहता है;
संसार में अमन शांति हो।
हर कोई चाहता है;
लोगों में प्रेम भाईचारा हो।
संसार की अमन शांति का;
गहरा रिश्ता है मन की शांति से
मन शांत है तो दुनिया खुशहाल है,
मन शांत है, तो दुनिया लाजवाब है।
मन की शांति,हमारी एक स्थिति है;
एक कदम जो बढ़ाएंगे,हासिल कर लेंगे।
ध्यान योग सात्विक आचार विचार
लगाम है मन की शांति के;
एक बार जो लगाम कस ली,
तो फिर बेड़ा पार है मन के।
मुश्किल है, पर नामुमकिन नहीं;
मन हमारा दास है, हम मन के नही।