STORYMIRROR

Hrishita Sharma

Inspirational

3  

Hrishita Sharma

Inspirational

माँ

माँ

1 min
234

जब खुद से विश्वास उठ जाता है

तब माँ हौसला बढ़ाती है

माँ अपने बच्चे की हर तकलीफ़

बिन कहे समझ जाती है


जिंदगी की राहों को आसान

बनाती है

जब कोई नहीं होता साथ

तब माँ साथ निभाती है

घर से लेकर बाहर का काम

वो संभालती है

माँ ही है जो खुद भूखी रहकर

अपने बच्चे का पेट पालती है


दुःख से दूर सुख की छांव

माँ के आंचल में मिलती है

हर बच्चे की मुस्कान माँ

की गोद में खिलती है

कुछ शब्दों में माँ को

बयां करना मुश्किल है

क्यूंकि माँ सिर्फ जिंदगी

नहीं मेरा दिल है


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational