STORYMIRROR

Hrishita Sharma

Abstract

4  

Hrishita Sharma

Abstract

हिंदी भाषा

हिंदी भाषा

1 min
516

संस्कृति के श्रृंगार में चार चांद लगाती है

हिंदी भाषा हमें मिलजुलकर रहना सिखाती है

दो अक्षर के हिंदी शब्द में ज्ञान अनमोल है


जब कभी मम्मी को मां कहा होगा तब लगा होगा

कि ये शब्द हिंदी का कितना प्यारा बोल है

हर प्रकार की भावना को प्रकट करने में बेहद मददगार है

भाषाएं तो भारत में भी अनेक हैं 


लेकिन हिंदी भारतीयों के लिए उनका पहला प्यार है

मीठी सी हिंदी बोली के हर शब्द का 

अलग अनूठा मतलब होता है

फिर भी न जाने क्यूं हर कोई अपनी भाषा को छोड़

दिखावे के लिए दूसरी भाषाओं के बोझ को ढोता है


अपनी मातृभाषा पर गर्व करना

सीखना और सिखाना जरूरी है

हिंदी के साथ नाता तो बचपन से जुड़ा है

अब उस नाते को निभाना जरूरी है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract