STORYMIRROR

VanyA V@idehi

Inspirational

4  

VanyA V@idehi

Inspirational

माँ शैलपुत्री

माँ शैलपुत्री

1 min
19

जो सबके देव हैं, कहते हैं सब यही संत ।

जो पूजे उसको मिले, उनकी कृपा अनंत ।।


मंगलमय मंगल करें, महावीर हनुमान ।

सबको सीताराम जी, शुभता करें प्रदान।।


प्रथम शैलपुत्री करें, सब पर कृपा अपार ।

शक्ति-स्वरूपा मात हैं, जीवन का आधार।।


 जन-जन की दूर उदासी हो अनुभूति सुखद-आभासी हो ।।

सबको शुभ नव विक्रम संवत्, यह दो हजार इक्यासी हो ।।

     

आप सभी को नए वर्ष की अतुल अपार बधाई, 

कोष कृपा का माता दुर्गा स्वयं लुटाने आईं। 


खिलें सुमन खुशियों के, यश का हो अनंत विस्तार, 

भरता जाए दिनानुदिन धन वैभव का भंडार। 


सभी सुखी हों, सभी निरामय, सभी भद्र कहलायें, 

रंचमात्र हो दुखी न कोई ऐसे भाव जगायें। 


विश्व व्याप्त हो भारतीय संस्कृति का यह संदेश, 

कटुता छँटे, मिटे धरती से सारा ईर्ष्या-द्वेष।''


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational