STORYMIRROR

Sumit. Malhotra

Classics Inspirational Children

4  

Sumit. Malhotra

Classics Inspirational Children

मां की ममता।

मां की ममता।

1 min
40

मेरी मम्मी ममता की देवी है प्यारी,

जो है मुझको अपनी जान से भी प्यारी।

सिर पर रहे सदा हाथ उनका,

रहूं बनकर सदा दास उनका।


बचपन में अपने हाथ से खिलाया,

दी अपनी ममता की अनमोल छाया।

बुरी आदतो, कर्मों से सदा रखा दूर,

अच्छी आदतों का खजाना भरा भरपूर।


सदा अन्याय व जुल्मों से लड़ना सिखाया,

न्याय में विश्वास, एकता का पाठ पढ़ाया।

अज्ञान रूपी अंधिकार को दूर भगाया,

ज्ञान रूपी प्रकाश जीवन में फैलाया।


बदले में सब सुख व खुशियां दे पाऊ,

बस इतना ही वर प्रभु से चाहू।

बचपन में सुनाती थी रोज एक कहानी,

जिनसे मिलती थी शिक्षा या सीख सयानी।


सच्चाई का पाठ पढ़ाया, 

बुराइयों से लड़ना सिखाया।

हर मां की ममता को सलाम जानी,

इनकी अनमोल ममत्व का नही कोई सानी।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Classics