माँ की दुआ
माँ की दुआ
तुम आज जिस मुकाम पर पहुंचे हो ,
उसके लिए किसी ने रात भर दुआ मांगी,
मिले तुम्हें हमेशा अपने जीवन में सफलता,
हर माँ की कामना यही होती है,
चोट तुम्हें लगती है तो दर्द उसको होता है,
तुम्हें दर्द होता तो दिल उसका रोता है,
हर दुआओं में तुम्हारी ही सलामती चाहे,
हर माँ की कामना यही होती है,
जब तक तुम भूखे हो वो नहीं सोती है,
तुम खुश होते तो सबसे ज्यादा खुश होती है,
जीवन में अपने खूब आगे बढ़ो तरक्की करो,
हर माँ की कामना यही होती है।
