STORYMIRROR

Manisha Jaiswal

Romance Fantasy

3  

Manisha Jaiswal

Romance Fantasy

लव

लव

1 min
182

मुझे अपने हर दर्द का साथी बना लो

दिल में ना सही, ख्वाबों में बैठा लो

सपनों में ना सही, आँखों पर चढ़ा लो

बातों में ना सही, यादों में बैठा लो


मुझे कुछ इस तरह अपने रूह में बसा लो

किसी और का नहीं, अपना बना लो

अपनी साँसों में भर लो

अपनी धड़कन बना लो


मुझे अपने दिल में यूँ छुपा लो

मुझे अपना एक गहरा सा राज़ बना लो

इस अंधेरी शाम में

एक उजाला सुबह बना लो

मुझे तुम अपना बना लो


अपना हर दुख मुझसे बांट लो

मुझे तुम अपना संसार बना लो

मुझे अपना चांद बना लो

मुझे तुम अपना हमसफर बना लो।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from Manisha Jaiswal

लव

लव

1 min पढ़ें

Similar hindi poem from Romance