STORYMIRROR

Meenakshi Kilawat

Inspirational

3  

Meenakshi Kilawat

Inspirational

लपेटकर तिरंगा

लपेटकर तिरंगा

1 min
291

चल पड़े कुर्बानी देने के लिए

लपेटकर तिरंगा शहीद सैनिकों

अश्रु के फूल ही हम आपको

चढ़ाते हैं भेंट में प्यारे सैनिकों।।


माला पिरोकर भाव दिल में

शहीद सैनिकों की हम याद करे

आकाश के बीचों बीच चमचमाते

है ये बन करके प्यारे सितारे।।

 

देकर देश सेवा में अपने प्राण की

अनमोल अनभिद्न आहुती

शौर्य का इतिहास रचकर

मानवता के लिये होते विभूति ।।


अपने संसार को लगाकर दाँव पर

अहम कार्य को देते है अंजाम

भारत माँ की आँचल में लहूलुहान

चैन की नींद देते है हमे इनाम।।


देश के वीर सपूतों का भारी इंतज़ाम

वीरगति कर्मों में सर्वोत्तम महान

राष्ट्र के प्रबल प्रहरी वीर सरदार

नतमस्तक है हम बारंबार तुम्हें सलाम।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational