STORYMIRROR

Phool Singh

Action Inspirational

3  

Phool Singh

Action Inspirational

लड़कियाँ आगे निकल गई

लड़कियाँ आगे निकल गई

1 min
215


बर्दाश्त ना होती उसकी तरक्की

कैसे आगे निकल गई

कमतर आँकते थे जिनको सब 

आई. ए. एस. बन कर निकल रही।।


फुर्सत नहीं थी काम की जिसको

पढ़ाई में भी टॉपर निकल गई

उपलब्धियां नई वो हासिल करती

सफलता का डंका बजा रही।।


कमजोर जान कटाक्ष जो करते

उनसे आगे निकल गई

चुनौतियाँ का वो कर सामना 

नयी बुलंदियाँ छू रही।।


हर योजना में नाम है उनका 

वो ऊंचे पदों पर पहुँच गई 

गृह कार्यों में भी हाथ बटाती

संग में दफ्तर संभाल रही।।


गुरूर था जिनको पुरुष होने का 

उनसे आगे निकल गई 

बुद्धि संग वो मेहनत करती 

नाम देश का रोशन कर रही।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action