क्या भारत बनेगा खेल राष्ट्र।
क्या भारत बनेगा खेल राष्ट्र।
ये साल है 2020 ओलंपिकस का,
ये पर्व होता है चार बर्ष में एकबार,
पुरी दुनिया होती इसकी गवाह,
हर देश लगाता ऐड़ी-चोटी का जोर,
जिससे मैडल कर सके अपने नाम।
भारत भी कोशिश करता हर बार,
लेकिन मैडल पाता कुछ एक,
शायद हमारे खेल ढांचे में कमी,
तभी हमारी नहीं होती इच्छा पुरी।
क्यों न खेल नीती में किया जाए बदलाव,
जिससे हमारा भी हो दुनिया में नाम,
हम भी बने ओलंपिक में अग्रणी,
भारत की भी सुधरे छवि।
हर ब्लाक में बनाया जाए स्टेडियम,
खेलों का रखा जाए उच्च कोटि का सामान,
प्रशिक्षक भी किए जाएं नियुक्त,
ग्राउंड स्टाफ भी होना चाहिए निपुण,
फिजीयो का भी हो प्रबंध,
जिससे प्रशिक्षण में न आएं दिक्कत।
हर रोज़ हर भारतीय उतरे मैदान में,
कम से कम एक घंटे के लिए,
बहाए खुब पसीना,
शरीर बनेगा हष्टपुष्ट,
बीमारियां भी हो जाएंगी दूर,
और देश बनेगा खेल राष्ट्र।
