STORYMIRROR

नमिता गुप्ता 'मनसी'

Inspirational

2  

नमिता गुप्ता 'मनसी'

Inspirational

कविताओं में तितली का आना..

कविताओं में तितली का आना..

1 min
141

मेरी कविताओं में

कहीं न कहीं

इतराती फिरती है

एक पीली तितली,

शायद कभी न कभी

मचल उठे कोई बालक

और पीछा करते हुए

पहुंच जाए गुलमोहर के जंगलों में !!


यही तो चाहती हूं मैं

कि प्रगाढ़ होते रहें संबंध

ऐसे ही

कविता, तितली, पेड़ों

और

मनुष्यों में ,

तभी ही फैलेगी हरियाली

धरती और कविताओं में !!



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational