STORYMIRROR

Anil Gupta

Comedy

4  

Anil Gupta

Comedy

कविता

कविता

1 min
282

एक बार एक सज्जन

बहुत जल्दबाजी में आए 

भाई साहब 

हेयर डाई चाहिए 

मैंने नजर डाली 

उनका सिर चमक रहा था

यानी 

एक भी बाल नही था 

मैंने कहा किसके लिए 

ले जा रहे है बोले अपने लिए 

कौतूहल को मुँह में दबाए

मैंने कहा मुझे तो बाल

नजर नही आ रहे हैं?

कहने लगे 

क्या बताएँ भाई साहब 

पंद्रह साल से 

डाई लगा रहा हूँ 

अब तो आदत सी पड़ गई है 

बाल भले ही न रहे हो

मगर डाई लगाने की 

आदत नही गई 

सो नही गई ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Comedy