STORYMIRROR

Anil Gupta

Inspirational

4  

Anil Gupta

Inspirational

कविता

कविता

1 min
337

वीर सपूतों की गाथाएं 

हमने तुम्हें सुनाई है

बैरी को जिसने सीमा पर 

जमकर धूल चटाई है

खड़ा हुआ सरहद पर प्रहरी 

आन बान की खातिर

उसको यह मालूम कि मेरा

दुश्मन भी है शातिर

जलियांवाला कांड हुआ 

जिसको सीने पर झेला था

दुश्मन की ताकत को हमने 

तलवारों से तोला था

सीने पर बन्दूक अड़ा

बैरी ..को धूल चटाई है

वीर सपूतों की गाथाएं 

हमने तुम्हें सुनाई है


मातृभूमि की आजादी पर 

कितने वीर शहीद हुए

देश प्रेम में प्राण लुटाकर

कितने यहाँ फ़क़ीर हुए

भगतसिंह आजाद उधमसिंह 

ने दुश्मन को ठोका था

बिस्मिल और अशफ़ाक खान 

ने अंग्रेजों को रोका था

दन दन दन बंदूक चलाकर 

दुश्मन फ़ौज मिटाई है

वीर सपूतों की गाथाएं

हमने तुम्हें सुनाई है


गांधी सुभाष और नेहरू के

सपनों का देश बना भारत

इंदिरा ने रणचंडी बनकर

पावन कर दी जिसकी मूरत

उस लोह पुरुष ने राष्ट्रवाद के

सपने को साकार किया

वीर जवानों के साहस की

शौर्य ध्वजा लहराई है

वीर सपूतों की गाथाएं 

हमने तुम्हें सुनाई है


कितने सैनिक लड़ते लड़ते

सीमा पर प्राण लुटा बैठे

पर राष्ट्र प्रेम की वेदी पर

झुकने न दिया तिरंगे को

गजनी को पृथ्वी से तोड़ा

सीमा पर दुश्मन को रोका

दहल गया मुम्बई पर हमने

करनी का फल चखा दिया

किसके हैं नापाक इरादे

विश्व राष्ट्र को बता दिया

ध्वस्त किए आतंकी केम्प

सीमा पर धाक जमाई है

वीर सपूतों की गाथाएं

हमने तुम्हें सुनाई है ।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational